धनबाद । जिले से होकर गुजरने वाली है nh2 के तोपचांची थाना क्षेत्र अंतर्गत पावापुर के समीप एक अनियंत्रित बलेनो कार सड़क किनारे चापाकल से टकरा गई। जिसके बाद कार पलट गई। घटना के वक्त चापाकल के पास एक महिला और एक बच्चा मौजूद थे। जिसमें महिला 35 वर्षीय उड़िया देवी की मौत हो गई है, वहीं बच्चा गंभीर रूप से घायल बताया जाता है। बच्चे की स्थिति को गंभीर में देखते हुए बच्चे को रांची रेफर कर दिया गया है। वहीं कार में 5 लोग सवार थे,

जिनमे खबर लिखे जाने तक एक युवक सूरज सिंह की मौत हो गयी। जबकि चार लोग कार में फंसे हुए हैं। बताया जाता है कि तोपचांची पावापुर के पास एक अनियंत्रित बलेनो कार के चापाकल से टक्कर होने के बाद पलट गई।  जिससे वहां मौजूद एक महिला की मौत हो गयी, जबकि एक बच्चे की स्थिति गम्भीर बताई जा रही है।

वहीं कार में सवार एक युवक की भी मौत हो गयी है। जबकि अन्य 4 लोग कार में फंसे हुए हैं।  पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास कर रही है। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी संख्या JH 01 DY 7854 में पांच लोग सवार थे। बताया जाता है कि कार सवार नशे में थे। कार बिहार से धनबाद आ रही थी। कार ने एक मोबाइल दुकान की दीवार को भी क्षतिग्रस्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *