झरिया । झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व भाजपा के वरिष्ठ नेता राजकुमार अग्रवाल ने बाबूलाल मरांडी जी को झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई दी व अपनी खुशी जाहिर की है । उन्होंने कहा कि झारखंड के पहले मुख्यमंत्री रहे बाबूलाल मरांडी जी को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बनाकर पार्टी ने आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर एक संदेश दिया है कि जिस व्यक्ति ने मुख्यमंत्री बनते ही विकास को एक गति देकर पूरे झारखंड में फैलाने का कार्य किया था । आने वाले समय में झारखंड में विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे और आने वाले समय में इनके नेतृत्व में पार्टी झारखण्ड में अपनी सरकार बनाएगी और लोकसभा चुनाव भी जीतेगी ।
