झरिया । धनसार थाना क्षेत्र में बुधवार को कोयला उठाओ को लेकर दो गुटों में टकराव हो गया । घटना के संबंध में बताया जाता है कि चांदमारी बस्ताकोला कोल डंप में बुधवार की सुबह दो गुटों में झड़प हो गया । इस दौरान मौके पर चली गोली, मौके से लगभग आधा दर्जन गोली के खोखे बरामद हुए हैं । वही बम भी चलने की सूचना हैं । देखते ही देखते घटना ने विकराल रूप ले लिया और दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी होने लगे, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर धनसार, बैंक मोड़, झरिया, धनबाद, व केंदुआ की पुलिस पहुंच गई और पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है । घटना में दर्जन भर लोगों के घायल होने की सूचना है । मौके पर पहुंचे डीएसपी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *