झरिया । झरिया मे इन दिनों पानी की किल्लत से लोग परेशान हैं. आम लोगों को पेयजल की इस गंभीर परेशानी से जूझना पड़ रहा है। इस परेशानी को लेकर मंगलवार 4 जुलाई की शाम बनियाहिर के स्थानीय लोगों ने हनुमानगड़ी के समीप झरिया सिंदरी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। लगातार तीन घंटो से भी ज्यादा समय सड़क पर कब्जा जमाए प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन एवं झरिया विधायक के विरूद्ध आक्रोश दिखाते हुए जमकर नारेबाजी की।सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. अपने दैनिक कार्य के लिए जाने वाले लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मौके पर पोहुची झरिया पुलिस से झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह या झरिया अंचल अधिकारी प्रमेश कुशवाहा को बुलाने की जिद पर अड़े रहे। इसदौरान झरिया पुलिस पूरी तरह से बेबस दिखी। स्थानीय लोगों ने बताया कि वैसे तो बनियाहिर के लोग पिछले तीन वर्षों से पेयजल आपूर्ति संकट से जूझ रहे है लेकिन पिछले 33 दिनों से हमारे घरों के नल में पानी का एक बूंद भी नही टपका है। यही मजबूरी है कि आज हमलोग सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने को मजबूर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *