कतरास । गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी छाताबाद ग्राउंड बार एसोसिएशन के सचिव जितेन्द्र कुमार के घर शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना देने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि शुक्रवार को छाताबाद में हुये दो समुदाय के बीच की घटना की निंदा करते हुये कहा कि प्रशासन का डर लोगो के बीच नही रहा, जिसके कारण प्रशाशन के समक्ष घंटो पत्थरबाजी होते रही। सांसद श्री चौधरी ने कहा कि अपराध प्रशासन द्वारा बढ़ाया जा रहा है,आये दिन धनबाद जिले के
सभी जगहों पर व्यवसायी ठेकेदार कोयला सिंडिकेट के अलावे अब तो मजदूरी करने वालो को भी धमकी मिल रही है ,कई दुकानदार महीनों से अपने प्रतिष्ठान को बंद कर चुके है।भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, उन्होंने कहा कि जब घर का मुखिया स्वयं लिप्त है तो किसको क्या कहा जाय, पद व्यापार हो चुका है, ईमानदार ऑफिसर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में दिल्ली चला गया।
जल्द ही कई ट्रेनों के कतरासगढ़ तेतुलमारी निचितपुर में ठहराव के लिये प्रयास किया जा रहा है।साथ ही बी सी सी एल,सी आई एस एफ व जिला प्रशासन के कार्यशीली पर कई सवाल खड़ा किया। मौके पर जिला सांसद प्रतिनिधि प्रिंस शर्मा, नरेश महतो,गिरधारी महतो,चुन्ना यादव,संपत सिंह, अधिवक्ता जितेन्द्र कुमार सहित अन्य लोग उपस्थिति थे।
