झरिया । डॉक्टरों के पुराने सम्मान को वापस लाने के लिए बेनु मंडल मेमोरियल फाउंडेशन ट्रस्ट, झरिया की ओर से शहर में डॉक्टरों को सम्मानित करने का एक कार्यक्रम 1 जुलाई, ‘डॉक्टर्स डे’ के मौके पर देर शाम में आयोजित किया गया है। ट्रस्ट के सदस्यों ने धनबाद के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय मुखर्जी, झरिया के वरिष्ठ और समर्पित चिकित्सक एस.के.भागनिया और झरिया के लोकप्रिय चिकित्सक मो.एस.एम. इकबाल नासिर को उनकी डिस्पेंसरी और अस्पतालों में जा कर स्टोल, फूलों के गुलदस्ते और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
यह उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस डॉ बी.सी. रॉय की याद में मनाया जाता है, जिनका जन्म 1 जुलाई 1882 को बिहार में हुआ था और स्वतंत्रता के बाद पश्चिम बंगाल के पहले मुख्यमंत्री बने थे। सभी डॉक्टर आम लोगों द्वारा सम्मानित किए जाने के लिए खुश दिख रहे थे। इस ‘डॉक्टर-सम्मान’ कार्यक्रम में बेनू मंडल मेमोरियल फाउंडेशन ट्रस्ट के सदस्य आनंद मंडल, मिंचू कर, मिलन बनर्जी, नयन दत्ता, संजय पंडित, नारायण धीबर और पिनाकी रॉय उपस्थित थे।
