बलियापुर । शनिवार की दोपहर बलियापुर थाना क्षेत्र के चालधोवा हुचूकटांड़ स्थित जंगल में लगभग 18 वर्षीय नव विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी। खबर पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया। घटना की खबर सुनकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई । पुलिस के अलावे घटनास्थल पर मुखिया प्रतिनिधि पूर्व मुखिया समीर कुमार मुर्मू, मलिंद हांसदा, सरफुद्दीन अंसारी, सनातन मुर्मू, ईदु अंसारी, लखन मुर्मू, हीरालाल मुर्मू, जोगेश्वर रजवार, दीपक गोप, इमामुद्दीन अंसारी सहित काफी संख्या में लोग पहुंचे।

मृतका बचपन से ही मामा घर चालधोवा हुचूकटांड़ मे रहती थी,,,,,,

मृतका आमबोना निवासी बुधनाथ टुडू के पुत्री थी। बचपन में ही माँ शंकुतला देवी का निधन हो जाने से मामा-मामी अपने घर चालधोवा हुचूकटांड़ ले आई। मामा घर में ही मृतका पली बड़ी। इंटर तक पढ़ाई भी की। मामा सिंकदर मुर्मू ने भितिया खेतटांड़ निवासी सुरेंद्र मरांडी के साथ 21 जून 2023 को धूमधाम से शादी कराई। शादी के बाद तीन दिन पूर्व ही अपने मामा घर आई थी। इसी बीच यह हादसा हुआ। मामा सिकंदर मुर्मू का कहना है कि मृतका हमें सुबह खाना देकर दिया। खाना खाकर बैलों को लेकर चरवाही करने चले गए। दोपहर को खबर मिला की हुचूकटांड़ स्थित जंगल में एक पेड़ पर रस्सी के सहारे झूलता मिला। घटना को ले पीड़ित परिवार में मातम हैं। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *