कतरास । बीसीसीएल पश्चिमी झरिया क्षेत्र मुनीडीह अंतर्गत एमएलडी 20/21 पीट अन्तर्गत 5 नंबर स्थित भाटडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत मुरलीडीह 5 नंबर में प्रदीप तूरी द्वारा अवैध कोयले खनन संचालित किया जा रहा था। जिसकी सूचना पर फॉरेस्ट विभाग के पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल जब करना शुरू किया तो अधिकारी देखकर दंग रह गए हैं कि संचालक द्वारा अवैध सुरंग बनाकर दर्जनों सुरंग से कोयले की अवैध निकासी किया जा रहा हैं,लेकिन विडंबना यह है कि क्षेत्र में जेसीबी मशीनें काफी देखा जाता है लेकिन रात्रि में वही जेसीबी अवैध कोयले को ट्रकों में लोड करते हैं और अवैध मुहाने बनाने के लिए मिट्टी की कटाई भी करते हैं, लेकिन जब इन फॉरेस्ट पुलिस को अवैध मुहाने की भराई करने की जरूरत पड़े तो जेसीबी गाड़ी आने से इंकार कर दिए और कई तरह की बहाने भी कर डालें ।

जिसे पुलिस को 5 घंटे इस अवैध मुहाने के समीप इंतजार करना पड़ा। लेकिन अंततः फॉरेस्ट विभाग की पुलिस भी अपने कार्य के प्रति सजगता दिखाते हुए जेसीबी को खोज निकाले और मिट्टी की भराई अवैध माइंस में करा दिया। जो कि इन क्षेत्रों में फॉरेस्ट विभाग दो से तीन बार किस जगह में चल रहे अवैध मुहाने की भराई करा दिया जाता है लेकिन एक-दो दिन के अंदर ही अवैध कारोबारी मुहाने को खोलकर कोयले की निकासी करने लगते हैं जहा सीआइएसएफ महुदा ग्रुप भी मॉन धारण में दिखे। ओपी पुलिस द्वारा किसी भी तरह का सहयोग फॉरेस्ट विभाग पुलिस को नहीं मिल पाया , जो कि बीसीसीएल के प्रोजेक्ट ऑफिसर से बात करने पर उन्होंने मीटिंग का हवाला देते हुए सहयोग करने से इंकार दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *