अजय कुमार जीतू
कतरास। शुक्रवार को 6/10 ग्रामीण संघर्ष मोर्चा के बैनर तले ग्रामीणों ने लोकल सेल को लेकर प्रबंधक से किया वार्ता। 6/10 ग्रामीण संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष दिनेश पासवान ने कहा है कि चार दिन पूर्व ही हमलोगों ने लोकल सेल को लेकर अनिश्चितकालीन धरना दिया था। जिसे लेकर आज प्रबंधक के द्वारा हमलोगों को आश्वासन दिया गया है कि बहुत जल्द ही लोकल सेल चालू की जाएगी। 20 प्रतिशत कोयला लोकल सेल के लिए दिया जाएगा ताकि यहां के ग्रामीणों को रोजगार मिल सके।यदि प्रबंधक वदाख़िलापी करते है तो उग्र आंदोलन कर ट्रांसपोर्टिंग को बन्द किया जाएगा।
वही प्रबंधक सहदेव माजी ने कहा है कि हमलोगों ने ग्रामीणों के साथ वार्ता किया जिसमें उनके द्वारा लोकल सेल की मांग की गई थी। इसके लिए हमलोग वरीय पदाधिकारी को पत्र के माध्यम से सूचित कर रहे है ताकि समुचित कारवाई हो सके।मौके पर प्रबंधक के ओर से प्रबंधक कृष्ण मोहन यादव, बड़ाबाबू इन्द्रदेव भुइया,ग्रामीणों के ओर से दिनेश पासवान, मंटू महतो,बंटी कुमार,मनोज कुमार,राधे मिस्त्री, भिखरी देवी,आशा देवी सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।
