धनबाद । देश मे केंद्र सरकार के 8 वर्ष पूरे होने के उपलक्षय में भाजपा ने कार्यक्रम आयोजित कर आम लोगों तक 8 साल के शासन काल का रिपोर्ट प्रस्तुत करने का अभियान शुरू किया है। उत्तर प्रदेश बुलंदशहर के सांसद भोला सिंह गुरुवार को धनबाद पहुंचे। जहां कोयला भवन स्थित बीसीसीएल के गेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने झारखंड की हेमंत सरकार पर हमला बोलते हुए बताया कि राज्य में अराजकता चरम पर है, चारों तरफ लूट-खसोट का माहौल बना हुआ है। पुलिस और सरकार आपसी तालमेल बिठाकर अवैध खनन में लाखों करोड़ों के राजस्व का चूना लगा रहे हैं।
अपराधियों का राज्य में पूरी तरह साम्राज्य कायम हो गया है। ऐसे झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन की सरकार को बर्खास्त करने के लिए भाजपा जल्द ही प्रदेश व्यापी आंदोलन छेड़ेगी। जिसमें जनता को हेमंत सरकार के काले कारनामों से रूबरू कराया जाएगा।
प्रेस वार्ता में भाजपा महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, पूर्व मंत्री अमर बावरी समेत कई वरीय नेता उपस्थित थे।
