बलियापुर । जगदीश पंचायत भवन के पीछे खेत में स्थित सिंचाई कुआं में नग्न अवस्था में 42 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बुधवार की तड़के सुबह ग्रामीण सोच के लिए गया हुआ था, तो देखा कि कुएं में नग्न अवस्था में शव तैर रहा है।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना पूर्व मुखिया संजय महतो को दिया। खबर पाकर पूर्व मुखिया संजय महतो सहित आसपास के ग्रामीण पहुंचे। घटना की खबर बलियापुर पुलिस को दिया। खबर पाकर एसआई हरिमोहन मरांडी दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचे। शव को अपने कब्जे में कर पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए एसएसएमसीएच धनबाद भेज दिया।
