धनबाद । शुक्रवार की देर शाम भूली थाना क्षेत्र के भूली ए ब्लॉक क्वार्टर नम्बर 317 के समीप एक महिला को अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली। महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है । महिला को एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है । वहीं लोगों आशंका है कि मामला पारिवारिक विवाद हो सकता है, घटना को तब अंजाम दिया गया जब महिला अपने घर के बाहर बरामदे में बैठी हुई थी, तभी अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने महिला पर गोलियां चला दी ।
