कतरास । लोयाबाद थाना क्षेत्र के अस्पताल रोड में भाड़े के घर में रह रहा बांसजोडा निवासी शेख अलाउद्दीन का 27 वर्षीय पुत्र शेख अरमान आत्महत्या कर लिया.वह अपने पिता से फोन पर आत्महत्या कर लेने की बात करते हुए सिलिंग फेन में गमछा से झूल गया.खबर मिलते ही थाना प्रभारी विकास कुमार यादव एसआई निरंजन महतो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे.शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए कल धनबाद भेजा दिया.मौके पर पहुंची मां रजिया खातून का रो रो कर बूरा हाल है.घटना करीब साढ़े पांच बजे की है.मृतक के पिता ने बताया कि घर वह फोन पर उससे बात किया कहा कि पापा अब जिंदा नहीं रहेंगे दुनिया से अलविदा कह रहे हैं।

उसकी बात को सुनकर साइकिल से तेजी से वहां पर पहुंचा पता किया कि किस घर में भाड़े पर रह रहा.जब उस घर में पहुंचा तो देखा कि अंदर से खिड़की दरवाजा बंद है.जोर से झटका देने के बाद जब खिड़की खुला तो उसका बेटा पंखा से झूल रहा है.वह तत्काल पुलिस को खबर करने के लिए थाना पहुंचा इसी बीच स्थानीय लोगों ने किसी तरह दरवाजा खोल कर उसे नीचे उतार तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.मां ने बताया कि वह घर में अक्सर शराब पी कर झगड़ा करते रहता था.वह शराब के नशे में यह कदम उठा लिया।रमेश चौहान के यहां एक माह पहले वह यहां के किराए के घर में रह रहा था हालांकि कल वह यहां से कुछ समान ले कर बांसजोडा आवास में ले गया था.पिता ने बताया कि तीन दिन पहले भी वह हाथ का नस काट कर जान देने का प्रयास किया गया था.जब युवक आत्महत्या किया है वह नशे में था.थाना प्रभारी विकास कुमार यादव ने कहा पिता के बयान पर यूडी केस दर्ज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *