भारत विश्वगुरू बनने की ओर अग्रसर- अन्नपूर्णा

इचाक: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में पार्टी का बरकट्ठा विधानसभा स्तरीय संयुक्त मोर्चा कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को प्रखंड के बुढ़िया माता मन्दिर के निकट विजय भवन में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो जिला अध्यक्ष विकास सिन्हा और संचालन भाजयुमो जिला कार्य मंत्री सह मुखिया नंदकिशोर मेहता उर्फ नंदू मेहता और मुखलाल मेहता ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत मंचासीन अतिथियां को पुष्प गुच्छ और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह कोडरमा लोक सभा सांसद अन्नापूर्णा देवी ने माननीय नरेन्द्र मोदी जी के 9 वर्षो के कार्यकाल में क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जिस देश में जाते हैं, वहां के प्रधान मंत्री उन्हें पैर छूकर या बॉस कहकर अभिनंदन करते है।

यह निश्चय ही देश के लिए गौरव की बात है। प्रधानमंत्री के प्रयासों का नतीजा है कि भारत आज विश्व की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था है और विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। उन्होने कार्यकर्ताओं से कहा कि गांव गांव घर घर जाकर प्रधान मंत्री के उपलब्धि को बताएं ताकि आगामी चुनाव में भाजपा का हाथ और मजबूत हो। जीप अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में देश में शानदार विकास हुआ है। भाजपा ज़िला अध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता प्रधान मंत्री के द्वारा किए गए विकास कार्यों को घर घर जाकर बताएं और लोगों से मो नं. 9090902024 पर मिस्ड कॉल करवाकर कर समर्थन जुटाएं।

कार्यक्रम को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बटेश्वर मेहता, ओबीसी मोरचा के प्रदेश सचिव अनूप भाई वर्मा, सांसद प्रतिनिधि सुनिल कुमार मेहता, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष गौतम नारायण सिंह, सत्यदेव मुंडा, तनवीर आलम, रमेश हेंब्रम, अमित चर्तुवेदी समेत मंचासीन अतिथियों ने संबोधित किया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि भागवत मेहता, ओम प्रकाश मेहता, हरिहर मेहता, महेश साव, विधायक प्रतिनिधि सच्चिदानंद अग्रवाल, जिप सदस्या रेणु देवी, कुमकुम देवी, मण्डल अध्यक्ष सुभाष सोनी, जयनंदन मेहता, विनोद भगत, अजीत चंद्रवंशी, बसन्त नारायण सिंह, कृति गौरव, लीलावती कुमारी, मुखिया नंदकिशोर मेहता, सुनील तलवार, रमेश हेमब्रोम, महेश अग्रवाल, दिलिप मेहता, पूर्व मुखिया परमेश्वर रविदास, निर्मल कुमार, रंजित कुमार, रजनी शर्मा, मालो देवी, गंगेश्वर मेहता, कंचन मेहता, टिंकू कुमार, डॉ प्रमोद कुमार, दिनेश्वर राणा समेत सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *