निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । शुक्रवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल नाला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुम्हारपाड़ा ,बिंदापत्थर में आयोजित 24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन के समापन समारोह में पहुंचे। भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल के हरिनाम संकीर्तन के समापन समारोह में कुम्हारपाड़ा पहुंचने पर नाला विधानसभा के स्थानीय निवासियों के द्वारा भव्य रूप से स्वागत किया गया। हरिनाम संकीर्तन समापन समारोह पर स्थानीय कलाकार और संकीर्तनया के द्वारा भजन गायन और झांकी की प्रस्तुति दी गई। इस सुअवसर पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण स्थानीय क्षेत्रवासी लोग उपस्थित रहे। भाजपा वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुम्हारपाड़ा ,बिंदापत्थर में 16 आना ग्रामवासियों के द्वारा संयुक्त रूप से बड़े ही धूमधाम से भक्ति पूर्ण माहौल में 24 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया।

क्षेत्रवासियों के विशेष आमंत्रण पर 24 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन में भाग लेने का सुअवसर प्राप्त हुआ और साथ ही बिंदापाथर क्षेत्रवासियों के साथ मिलने का भी अवसर प्राप्त हुआ। भक्ति पूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेने से हम सभी को भागदौड़ जिंदगी से अलग हटकर विशेष प्रकार की सुख ,शांति और आनंद की प्राप्ति होती हैं। अतः हम सबको भक्ति फुल आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा भी लेना चाहिए और अपने अपने सामर्थ्य के हिसाब से सहयोग भी करना चाहिए। मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *