रामावतार स्वर्णकार
इचाक: प्रधानमंत्री के हाथों सम्मानित होने के बाद देश के सर्वश्रेष्ठ एनसीसी कैडेट शिवम कुमार सिंह शुक्रवार को अपने पैतृक गांव प्रखंड के मोकतमा गांव पहुंचा। जहां मंगुरा पंचायत की मुखिया मीना देवी एवं समाजसेवी रामलखन मेहता समेत कई लोगों ने शिवम को करियातपुर चौक में बुके देकर और माला पहनाकर स्वागत किया। शिवम के चाचा अजय कुमार सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली स्थित एनसीसी कैंप करियप्पा परेड ग्राउंड में 28 जनवरी 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया एवं एनसीसी आर्मी जनरल मनोज पाण्डेय ने एनसीसी आर्मी डिवीजन का देश में पहला रैंक हासिल करने पर सम्मानित किया था। पांच माह बाद शिवम के घर पहुंचने की सुचना गांव वालों को मिली तो गांव वाले खुशी से झूम उठे।
उत्साहित होकर उन्हें सम्मानित किया। शिवम के पिता अजीत कुमार सिंह रिटायर्ड आर्मी अफसर हैं। और वर्तमान में विनोबा भावे विश्वविद्यालय में अपनी सेवा दे रहें हैं। उनके दादा पूर्व सरपंच सत्यनारायण सिंह भाजपा के नेता हैं। शिवम ने दसवीं की शिक्षा एंजल हाई स्कूल, हजारीबाग एवं 12वीं की शिक्षा संत जेवियर हाई स्कूल हजारीबाग से एवं स्नातक की शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से प्राप्त किया। सम्मानित करने वालों में भाजपा नेता बद्री प्रसाद मेहता, नवलेश कुमार, अजय कुमार सिंह, अशोक निराला, मुखिया प्रतिनिधि रामशरण शर्मा, रामावतार स्वर्णकार, डॉ. प्रमोद कुमार, किशोरी प्रसाद, डॉ नीतीश कुमार, कृष्णा कुमार, इंद्रदेव मेहता, दिनेश्वर राणा, मुंद्रिका प्रसाद, नरेश मेहता, रंजित कुमार, विनीत कुमार, रवि शर्मा, प्रकाश मेहता, राजकुमार साव समेत कई लोग उपस्थित थे।
