निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । प्रशिक्षु पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह के नेतृत्व में शामिल पुलिस उपाधीक्षक मन्जरूल होदा, पु०नि० विश्वनाथ सिंह, पु०नि० संजय कुमार, साईबर थाना पुलिस बल, नारायणपुर थाना पुलिस एवं करमाटांड़ थाना पुलिस बल के सहयोग से, जामताड़ा साईबर अपराध थाना कांड 31.05. 2023 धारा 414/419/420/467/468/471/120 (B) भा0द0वि0 एवं 66 (B) (C) (D) आई0टी0 एक्ट के अभियुक्तों के विरूद्ध नारायणपुर थाना अंतर्गत ग्राम गोकुला एवं करमाटांड़ थाना अंतर्गत ग्राम नवाडीह में छापामारी कर साईबर अपराधी (1) अमीर हमजा उर्फ अमीर अंसारी, उम्र 19 वर्ष, पिता असगर अंसारी (2) अरशद अंसारी, उम्र 21 वर्ष, पिता सनाउल मियाँ दोनों ग्राम नवाडीह, थाना करमाटांड़, जिला जामताड़ा को गिरफ्तार किया गया। उक्त छापामारी अन्य राज्यों में करीब 08 लाख रूपये की हुई साईबर ठगी की घटना के सिलसिले में की गई है जिसमें गिरफ्तार अभियुक्त अमीर हमजा के पास से घटना में प्रयुक्त फर्जी मोबाईल एवं इनके निशानदेही पर घटना में ठगी गई राशि का 1,78,060 रू० बरामद किया गया है।
इसके अलावा (1) मोबाईल – 07, (2) सिम – 13 भी बरामद हुआ है। इन अपराधियों की अपराध करने की शैली गूगल में एड के रूप में विभिन्न कम्पनी के कस्टमर केयर का नंबर के रूप में अपना फर्जी मोबाइल नंबर डालना एवं लोगों द्वारा कॉल करने पर उसके मोबाईल पर स्क्रिन सेयरिंग एप ANYDESK, QUICK SUPPORT जैसे एप को डाउनलोड कराकर तथा उसकी निजी जानकारी प्राप्त कर साईबर ठगी करना है।
