निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । हुमाना पीपुल टु पीपुल इंडिया एवं झारखण्ड सरकार द्वारा संचालित तेजस्विनी परियोजना जामताड़ा के फतेहपुर प्रखण्ड के मध्य विद्यालय फतेहपुर के सेतु शिक्षा अध्ययन केन्द्र में आज गुरुवार को किशोरी युवतियों का अध्ययन का जायजा लेने हेतु जोन पदाधिकारी मलय कुमार दास मुख्य रूप में उपस्थित हुऐ। इस दौरान अध्ययनरत किशोरी युवतियों से उनके दैनिक जीवन तथा शिक्षा का विस्तृत परिचर्चा किये।
तथा शिक्षा के महत्व को किशोरी युवतियों को बताया गया और कहा की शिक्षा जीवन कि ज्योति है सिखने की कोई आयु नही होती है आप ज्ञान अपने से बड़े तथा छोटे से भी ले सकते हैं और समाजिक स्तर में शिक्षित होकर शिक्षा का प्रसार करने मे भुमिका निभाने का काम करे ताकि आने वाले पिड़ी को गुणवत्ता पुर्ण शिक्षा मिल सके। तेजस्विनी परियोजना में जुड़ने पर आज आपको निशुल्क शिक्षा मिल रहा है इससे आपके जीवन आने वाले समय मे व्यापक बदलाव देखा जाएगा। इस अवसर पर किशोरी युवतियों ने अभी तक क्या क्या शिक्षा मिला जायजा बारी बारी से लिया तथा उनका दक्षता का आकलन किया गया। इस मोके पर फतेहपुर संकुल समन्यवक जय प्रकाश मंडल, फिल्ड को-ओडिनेटर बापन मंडल, एकेडेमिक कोच आषिश कु महतो, उत्पल महतो एवं किशोरी युवतियाँ उपस्थित हुऐ।
