निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी आगामी कल जामताड़ा आएंगे। जहां स्थानीय परिसदन में जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से उनका अभिनंदन समारोह किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री सह संथाल परगना प्रभारी डॉ0 अजमेर अली ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दिया है। उन्होंने बताया कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर जामताड़ा में व्यापक तैयारियां की गई है। उनका भव्य रूप से सम्मान एवं अभिनंदन समारोह किए जाने को लेकर जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक कमेटी द्वारा बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई है। इस दौरान मुख्य रूप से 2024 में होने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के संगठन को विस्तार एवं मजबुती पर विचार विमर्श किया जायेगा।
