निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । कांग्रेस के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी का एक बयान आया है जिसमें उन्होंने कहा कि हमलोगों के पूर्वज यदुवंशी थे। जो सामंती विचारधारा के कारण मुसलमान बन गए। हमारे पूर्वज स्वेच्छा से मुसलमान बने थे। इसी बहाने फुरकान अंसारी ने बीजेपी पर निशाना साधा है। कहा है कि बीजेपी सामंती विचारधारा का समर्थक है। यह बयान फुरकान अंसारी ने मीडिया से बातचीत में दी है। बताया है कि मेरे पूर्वज यादव थे। उन लोगों को सामंत परेशान कर रहे थे। तंग होकर धर्म परिवर्तन किया था। हम आपको बता दें कि गोड्डा से कांग्रेस के सांसद रहे फुरकान अंसारी पांच बार जामताड़ा के विधायक भी रहें हैं। इस बयान से पहले झारखंड में आदिवासी नेतृत्व क्षमता पर बयान दिया था।

जिसके बाद आदिवासियों के कोप का उन्हें सामना करना पड़ा। वह बयान अंसारी के लिए आत्मघाती साबित हुआ। तबसे इस कद्देवार नेता का कैरियर उलझा हुआ है। दरअसल इन दिनों फुरकान अंसारी राजनीति बेरोजगारी की दौर से गुजर रहें हैं। ऐसे वक्त में अपने को यादव का वंशज बता कर गोड्डा संसदीय क्षेत्र के यादव मतदाताओं को फुरकान रिझाने में जुटे हैं। फुरकान एक तीर से कांग्रेसी विधायक प्रदीप यादव और बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे दोनो को साधना चाह रहे हैं। यदि फुरकान को यादव मतदाता का सहारा मिला। तो प्रदीप यादव का राजनीतिक कैरियर डी-रेल हो जाएगा। वहीं एमवाई समीकरण सेट होने पर अंसारी निशिकांत दुबे को टक्कर देने की स्थिति में आ सकते है। वहीं फुरकान अंसारी का बयान का समर्थन जामताड़ा राजद जिलाध्यक्ष दिनेश यादव ने किया है।

उन्होंने कहा कि गोड्डा के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने मंगलवार को दिए बयान कि पहले हमलोग यादव थे, लेकिन सामंती ताकतो के कारण मुस्लिम बनने को मजबूर हुए। इसका राजद के जामताड़ा जिलाध्यक्ष दिनेश यादव ने समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि वास्तव मे सामंतवादी ताकतो ने इतना जुल्म और अत्याचार किया है कि मजबूरी मे उनके दादा, परदादा ने मुस्लिम धर्म अपनाया है। सामंतवादी ताकतो से राजद का संघर्ष शुरू से रहा है, और आगे भी रहेगा। फुरकान अंसारी के द्वारा गोड्डा मे दिए बयान पर जो हाय -तौबा मचा रहे है, पहले वे जमीनी हकीकत को देखे, तब बयान बाजी करे, अन्यथा राजद सामंतवादी विचारो के खिलाफ एकजुट है। श्री यादव ने जोर देते हुए कहा कि गोड्डा के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने जो बयान दिया है, वो सौ प्रतिशत सत्य है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *