निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । विश्व रक्तदाता दिवस के शुभ अवसर पर नेताजी ब्लड डोनर एसोसिएशन जामताड़ा के द्वारा नगर स्थित ब्लड बैंक परिसर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। नेताजी ब्लड डोनर एसोसिएशन के सचिव डॉ चंचल भंडारी तथा एसोसिएशन के विभिन्न सदस्यों के द्वारा पौधारोपण का कार्य किया गया तथा एसोसिएशन की ओर से रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने तथा प्रथम बार रक्तदान करने वाले रक्त वीरों को स्मृति चिन्ह तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर नेताजी ब्लड डोनर एसोसिएशन के सचिव डॉ चंचल भंडारी ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण के तहत वृक्षारोपण का कार्य करना बेहद जरूरी है वृक्ष और रक्त दोनों जीवनदाता होते हैं इसलिए हमें नियमित रूप से वृक्षारोपण और रक्तदान करना चाहिए अंत में उन्होंने रक्तदान की महत्ता और एसोसिएशन के उद्देश्य से सभी को अवगत कराते हुए सभी का आभार व्यक्त किया साथ ही साथ जिला प्रशासन से आग्रह किया गया कि आप भी हमारे साथ रक्तदान महादान में हमारा सहयोग करें। मौके पर सम्मानित रक्त वीर कुणाल किशोर ने कार्यक्रम को सरहाना करते हुए बताया कि समाज में युवा वर्गों को स्वैच्छिक रक्तदान करने के लिए अपील किया, क्योंकि इससे ना सिर्फ जरूरत पड़ने पर दूसरों की जान बचाई जा सकती है बल्कि यह समाज सेवा से जुड़ने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। मौके पर ब्लड बैंक के कर्मचारी मुकेश सिंह तथा एसोसिएशन के सदस्य विवेक रजक, आकाश, करन, मोनू, सरोज, लारेब खान, उत्पल, रितुपर्णा, रोनित, सौरभ तथा सैकड़ों की संख्या में रक्तवीर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *