धनबाद । जिले के टुंडी थाना क्षेत्र के बरवाटांड़ निवासी मनोज कुमार महतो (22) को रविवार की देर रात अपराधियों से पहाड़पुर के पास चाकू मार कर जख्मी कर दिया। इसके बाद उसकी बाइक व रुपये लूट कर अपराधी फरार हो गये. घायल मनोज ने बताया कि वह लोधरिया से अपने घर बरवाटांड लौट रहा था। घटना सुनसान स्थल पर हुई।

लोगों ने घटना की सूचना टुंडी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने पहुंच कर घायल को टुडी सीएचसी पहुंचाया। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। जिसके बाद घायल युवक को बेहतर लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *