कतरास । कतरी नदी की साफ-सफाई को लेकर रविवार को केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय के मुख्य सचिव श्री राहुल शर्मा, धनबाद उपायुक्त संदीप कुमार, उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी तोपचांची, प्रखंड विकास पदाधिकारी बाघमारा सहित अन्य अधिकारी एनएच 8 लेन के किनारे स्थित कांको मोड़ पुल के नीचे कतरी नदी में साफ सफाई को लेकर शुरू हो रहे कार्य का उदघाटन करने पहुँचे. अधिकारियों ने नारियल फोड़कर एवं मिट्टी कटाई कर कार्य का शुभ उदघाटन किया. इसके बाद सभी अधिकारी लिलोरी स्थान मुक्तिधाम में हो रहे कतरी नदी के साफ-सफाई कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे. दोनों ही स्थानों पर आम, जामुन, अमरूद आदि जैसे कई फलदार पौधे लगाये गए.
उपायुक्त संदीप कुमार ने बताया कि अलग अलग पंचायत स्तर पर मनरेगा स्तर से कतरी नदी की साफ-सफाई का कार्य शुरू किया जा रहा है।

नदी में मिट्टी की कटाई, गाद की सफाई, जल कुम्भी, ब्लॉकेज आदि को दूर कर नदी को स्वच्छ किया जाएगा. इसी के तहत आज केंद्रीय अधिकारी सहित जिले के सभी अधिकारी जमुआटाँड़ पंचायत में कार्य का शिलान्यास करने एवं मुक्तिधाम में शुरू हुए कार्य का समीक्षा करने आये हैं. केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय के मुख्य सचिव राहुल शर्मा ने मुखिया निरंजन गोप से कहा कि नदी को हर हाल में स्वच्छ करके जीवंत करना ही मुख्य उद्देश्य है फंड की कोई कमी नहीं है, नदी की सफाई में जितना भी लागत आएगा सब पूरा किया जाएगा ।

मौके पर कतरी नदी बचाओ समिति अभियान के अध्यक्ष रमाकांत तिवारी संरक्षक मुबारक हुसैन संयोजक लखन प्रसाद महतो अर्जुन महतो नंदन चक्रवर्ती मुखिया निरंजन गोप, सुशील सिंह एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *