कतरास । तेतुलमारी थाना अंतर्गत पाण्डेयडीह बाजार में बीते रात्री ग्रामीणों के सहयोग से तेतुलमारी पुलिस ने एक चोर को चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा। बताया जाता है कि दुकान मालिक खट – खटाहट की आवाज सुनते हीं पुलिस को सूचना दी और आसपास के दुकानदार एवं ग्रामीणों को भी फोन कर उठाया। सूचना पाते हीं तेतुलमारी गश्ती दल घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से घेर कर एक चोर को पकड़ा तथा 3 चोर भागने में सफल रहा,पकड़े गये चोर के निशानदेही पर छापामारी करते हुए थाना में अपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है।
भुक्तभोगी द्वारा पुलिस को लिखित आवेदन पर तेतुलमारी थाना में कांड अंकित कर आरोपी चोर को जेल भेज दिया। थाना प्रभारी आशीष कुमार यादव ने बताया कि पुलिस गश्ती दल सूचना मिलते ही अपनी सक्रियता दिखाई। प्रभारी आशीष कुमार यादव ने दुकानदार से बाजार के संदिग्ध स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने की अपील की है। उन्होंने कहा इस कार्य में अगर जरूरत पड़ी तो थाना भी आर्थिक सहयोग करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि अब गश्ती और तेज होगी,असमाजिक तत्वों की अब खैर नही ।
