धनबाद । शहर के पुराना बाजार टिकिया पाड़ा में शुक्रवार की दोपहर एक युवक का संदिग्ध स्थिति में शव मिला । जिसके बाद परिजनों का कहना है कि पड़ोसियों ने संपत्ति हड़पने की नीयत से घटना को अंजाम दिया है। बताया जाता है कि पुराना बाजार टिकिया पारा में शुक्रवार की दोपहर मो. हबीब नामक व्यक्ति का शव उसके घर के सामने पड़ा हुआ मिला। पड़ोसियों द्वारा सूचना मिलने पर उसकी बहन सीमा खातून मौके पर पहुंची तो उसने देखा कि चौकी के ऊपर चींटियां रेंग रही थी। उसका भाई मरा पड़ा था। उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाले व्यक्तियों ने जान मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद उन लोगों ने थाना में शिकायत दर्ज कराया था। उन्हें यकीन है कि पड़ोसी ने ही उसके भाई की हत्या कर दी है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेजने की प्रक्रिया में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *