झरिया । झरिया के भौंरा भौंरा ओपी क्षेत्र में अवैध उत्खनन के दौरान चाल धंसने से बड़ा हादसा । घटना में आधा दर्जन लोगो के दबे होने की संभावना । जंगल में लगी आग की तरह खबर क्षेत्र में तेजी से फैल गई और भारी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और हंगामा करने लगे ।

शुक्रवार को भौरा 12 नम्बर ई जे एरिया 4 A पेच का मामला, तीन लोगों के मौत की संभावना जताई जा रही है, एक घायल को स्थानीय लोगो ने इलाज के लिए भेजा अस्पताल । घटना के बाद से लोगो ने किया हंगामा, भौरा ओपी क्षेत्र का मामला । भौंरा ओपी समेत कई थाने की पुलिस पहुंची घटनास्थल । हालांकि घटना में मौत मामले को लेकर खबर लिखे जाने तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *