धनबाद । धनबाद में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है । वहीं धनबाद में अपराधी मस्त हैं और पुलिस पस्त हैं, जिसका ताजा उदाहरण सोमवार की देर शाम धनबाद के मेमको मोड़ में चली गोलीबारी से पता चलता है । घटना के संबंध में बताया जाता है कि मेमको मोड़ स्थित द हवेली के बाहर गोली चली, अपराधियों ने ठाकुर मोटर्स के मालिक पर चलाई गोली । घायल संजीव आनंद ठाकुर को आनन- फानन में इलाज के लिए धनबाद के असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें दुर्गापुर मिशन अस्पताल रेफर कर दिया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *