झरिया । आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर झरिया की लोगों ने गांधीगिरी दिखाकर ए टी देव प्रभा एवं सुश्री कंपनी के कर्मियों को पौधा देकर लज्जित करने का प्रयास किया गया । नेतृत्व कर रहे पूर्व पार्षद अनूप कुमार साव ने कहा कि झरिया में आसमान से हो रही है मौत की बारिश । प्रदूषण से लोगों का जीना मुहाल। लोगों के स्वास्थ्य के साथ किया जा रहा है खिलवाड़। लोगों के घरों, छत पर लाल कण के परत जमा हो जा रहा है उमस भरी गर्मी में बिजली गुल होने के बाद छत पर भी नहीं सो पा रहे हैं। क्योंकि सास के माध्यम से फेफड़ा संक्रमित हो रहा है। बी सी सी एल ने आउट सोर्सिंग कंपनी चलाने के लिए सैकड़ो हजारों पेड़ कार्ड दिए पर्यावरण संरक्षण करने के बजाए उसे नष्ट कर झरिया के लोगों के साथ अन्याय कर रही है और हमारे जनप्रतिनिधि मुख दर्शक बने बैठे हैं।

जल्द ही झरिया के लोगों के साथ करेंगे संगोष्ठी और चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति बना आगे की लड़ाई लडी जाएगी गांधीगिरी के तहत विरोध प्रकट करने वालों में मुख रुप से रंजीत गुप्ता संतोष शर्मा रवि रंजन गुप्ता बिहारी वर्मा पिंटू बर्मन फंटूश कुमार रवि वर्मा विनोद साव बंटी बर्मन बुचू बर्नवाल रमेश अग्रवाल विजय ठाकुर रामाशीष रवानी फंटूश राम हीरालाल भुइयां मोहम्मद इंतियाज त्रिलोकी प्रमाणिक एवं अन्य लोग थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *