कतरास । तेतुलमारी पाण्डेयडीह के विस्थापितो ने तेतुलमारी कोलियरी कार्यालय में बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर किया तालाबंदी। तेतुलमारी के पी एस टी ग्राउंड में पाण्डेयडीह के विस्थापितों ने 6 दिन से बिजली के आँख मिचौली से परेशान सैकड़ो महिला पुरुषों ने तेतुलमारी कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी के कार्यालय वार्ता के लिये पहुचे तब तक कोलियरी के एजेंट मो आलमगीर अपने कार्यालय से बाहर निकल गए जिससे ग्रामीणों में आक्रोश उत्पन हो गौण आक्रोशित ग्रामीणों ने तेतुलमारी कोलियरी कार्यालय में पहुचे और कोलियरी कार्यालय में तालाबन्दी करके कोलियरी के एजेंट व इंजीनियर के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुये कहा कि पिछले 6 दिनों से प्रबंधन की लापरवाही से पी एस टी विस्थापित टोला व तेतुलमारी स्टेशन रोड में बिजली नही है और प्रबंधन ग्रामीणों से बातकर समाधान करने के बजाय कार्यालय छोड़कर भाग जा रहे है ।
कार्मिक प्रबंधक तारा सिंह ने कहा कि पूरी मामले को सम्बंधित अधिकारियों को अवगत करवा देंगे।इस दौरान आक्रोशित युवकों ने तेतुलमारी कोलियरी कार्यालय में लगे मैन स्विच को काटकर फयूज निकाल दिया था।साधु सिंह सहित अन्य पीड़ितों व महिलाओं ने कहा कि कल तेतुलमारी कोलियरी कार्यालय के गेट पर धरना देंगे। अगर आज शाम तक बिजली आपूर्ति नही की जाती है तो ।
