झरिया । झरिया थाना क्षेत्र के झरिया धनबाद मुख्य मार्ग स्थित भगतडीह में बीसीसीएल आवास मे शुक्रवार की देर रात 27 वर्षीय राहुल रंजन सिंह ने अपने कमरे मे शरीर पर किरासन तेल छिड़ककर आग लगाके आत्महत्या कर ली ।चिल्लाने की आवाज सूनकर उसकी मां बबिता देवी और उसकी तीन बहने वहां पहुंच देखा कि राहुल बुरी तरह झुलसा हुआ है। सूचना पाकर झरिया पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन करने में जुट गई है। वहीं घर के दरवाजे पर बैठे उसके परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है । पुलिस शव को बाहर निकाल पंचनामा कर, पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में है ।राहुल ने आत्महत्या क्यों कि यह सपष्ट नहीं हो सका है।

क्षेत्र के लोग पारिवारिक विवाद बता रहे है। राहुल चार साल पूर्व ही घनुडिह से भगतडीह आया था।वह मुम्बई मे रहकर काम करता था। पंद्रह दिन पुर्व ही मुम्बई से घर आया था। राहुल की मां बबीता ऐना स्थित राजापुर कोलियरी अस्पताल मे बीसीसीएल मे कर्मी है।राहुल के पिता रंधीर सिंह बीसीसीएल मे डंपर आपरेटर थे।जहां बीस वर्ष पूर्व उनकी मृत्यु एक दुर्घटना मे हो गई थी। उसी के जगह पर उसकी मां की नौकरी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *