बलियापुर । बलियापुर सिंदरी मुख्य सड़क मार्ग कालीपुर आसनबनी के पास शुक्रवार की रात हुई सड़क दुर्घटना में थुफुला देवी, 55 वर्ष महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना रात 7:30 बजे की हैं। खबर पाकर आसपास के लोग पहुंचे। घटना के विरोध में रोड जाम कर दिया। ग्रामीण व परिजन वाहन चालक एवं मालिक के खिलाफ कार्रवाई एवं मृतका के मुआवजा की मांग कर रहे थे। खबर पाकर पहुंचे थाना प्रभारी पंकज वर्मा ने ग्रामीणों को समझाने बुझाने की कोशिश की। पर देर रात तक ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। परिजन व आसपास के लोगों का कहना है कि मृतका अपने मवेशियों को रोड पार करा रहे थे।
इसी बीच सिंदरी से बलियापुर की ओर आ रहे भारी वाहन ने जोरदार धक्का दे मारा। जिससे महिला का घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर मंटू महतो, गंगाधर महतो, अमृत महतो, किशोर महतो, बबलू महतो, भोला मल्लिक, आदि मौजूद थे।
