झरिया । कोयलांचल में इन दिनों अवैध कोयला का कारोबार जोरों पर है । सरकारी संपदा को लूट कर अवैध कोयला के तस्कर मालामाल हो रहे हैं । वही धनबाद के झरिया थाना, घनुडीह ओपी व तीसरा ओपी क्षेत्र में सक्रिय अवैध कोयला का तस्कर तनेश यादव रोजाना 10 से 15 गाड़ी अवैध कोयला का तस्करी कर रहा है और दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की कर रहा है । वही यादव के काले साम्राज्य को चलाने का जिम्मा स्नेन्दर चौहान संभाल रहा है । जो हर तरह के सपोर्ट यादव का कर रहा है और सभी को मैनेज करने का काम कर रहा है
घनुडीह ओपी क्षेत्र के डाल्टनगंज के खुले मैदान में खुलेआम दिनदहाड़े सैंकड़ों टन अवैध कोयला का स्टॉक किया जा रहा है जिसे देर रात ट्रकों पर लोड कर बिहार, यूपी भेज दिया जाता है और मामले में जिला प्रशासन मूकदर्शक बनी हुई है । यादव के समर्थन में कुछ सफेदपोश नेता काम कर रहे हैं और यादव के काले साम्राज्य को आगे बढ़ा रहे हैं ।
