समाज के हक के लिए हमेशा लड़ती हूं, समाज की समस्याएं दूर करना है एकमात्र लक्ष्य- रागिनी सिंह
भेड़ाकाटा में सम्मान समारोह में अतिथियों ने
भगतडीह । भेड़ाकांटा ग्रामवासी की ओर से ओयोजित सम्मान समारोह में मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिनी सिंह व चंदनकियारी के विधायक सह भाजपा अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी का भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने फूल माला व पटाखों के साथ ढोल गाजे बाजे के साथ स्वागत किया। भेड़ाकाटा के ग्रामीणों ने पगड़ी पहना कर और तलवार भेंट कर अतिथियों का सम्मान किया। भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने मंच के माध्यम से ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे इस बात की बहुत खुशी है कि आज मेरा इस बस्ती के लोगों को अपनी समस्याओं से निजात मिल गया और इस कार्य के लिए मैं यहां के युवा साथियों को बधाई देती हूं। जिनके द्वारा लगातार प्रयासरत रह कर मुझे समस्याओं से अवगत कराया गया। जिसके फलस्वरूप आज यहां के लोगों को पानी सहित अन्य सम्मास्याओं का समाधान करने में सफलता मिली है।
उन्होंने कहा मैं आगे भी लोगों के लिए लड़ाई जारी रखूंगी। आगे भी आप सभी की समस्याओं के समाधान का प्रयास करती रहूंगी। भारतीय जनता पार्टी और उनके कार्यकर्ताओं का एक मात्र लक्ष्य जनता का सेवा ही है। वहीं पूर्व मंत्री सह चंदनकियारी के विधायक अमर बाउरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और आगे भी जनता के हित में कार्य करती रहेगी। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद से आज दलित समाज का विधायक के रूप में प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला आप सभी अपने बच्चों को पढ़ाने लिखाने का काम करें। जिससे उनका भविष्य सुधारने का काम करें। जिससे उनके आने वाले भविष्य में सुधार आए गरीब घर में पैदा होना नियति थी, लेकिन गरीब मरना या जीना आपके हाथ में है। मैं आप सभी के साथ हमेशा खड़ा था और रहूंगा।
अमर बाउरी ने कहा कि रागिनी सिंह दलितों व वंचितों के लिए लड़ रही हैं। इसलिए आप भी उनके साथ दीजिए। मुझे विश्वास है कि रागिनी सिंह आपकी समस्याएं दूर करेंगी और उनके साथ भाजपा की पूरी ताकत खड़ी है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राजू दास ने की। वही रंजीत दास अहलाद बाउरी, सुशील बाउरी, अजीत दास, बंटी दास, बिक्रम दास की भूमिका अहम रही। मंच का संचालन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश आईटी सेल प्रभारी बप्पी बाउरी ने किया। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव, बस्ताकोला मंडल अध्यक्ष संतोष शर्मा, ध्रुव हरि, बलराम हरि, जमुना दास, कैलाश दास, धनंजय बाउरी, सूरज बाउरी, किरण देवी, आशा देवी, उपाशी देवी, पूर्णिमा देवी, लक्ष्मी देवी, अनीता देवी, बेला देवी, सीमा दास, सुलोचना देवी, मंजू देवी, तारिणी देवी, सीमा बाउरी उपस्थित थी।
