धनबाद । धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र के डहुआटांडा के कटिहार मार्केट के रहने वाले सुरेश चौरसिया उम्र 70 साल को रात 9.45 बजे घर लौटते समय मनईटांड़ भगत जी मंदिर के समीप एफ. सी. आई के चावल लोड ट्रक ने कुचल दिया जहां मौके पे ही उनकी मौत हो गई । घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को छोड़ मौके से फरार हो गया । घटना से गुस्साई भीड़ ने ट्रकों में तोड़ फोड़ की और सड़क को जाम कर दिया । घटना की सूचना मिलते ही धनसार थाना सहित कई थानों की पुलिस घटना स्थल पे पहुंचनी । स्थानीय लोगों का कहना है कि यह तीसरी घटना जब एफ. सी. आई के ट्रक की लापरवाही के कारण राहगीर की जान गई है । स्थानीय और परिजन मुआवजे और परिजन को सरकारी नौकरी की मांग को लेकर सड़क को जाम कर रखा है । स्थानीयों ने मांग की है कि बरमसिया एफ. सी. आई गोदाम से लेकर मनईटांड होते हुए सड़क जोड़ा फाटक तक संकीर्ण है और भीड़ भाड वाला है फिर भी एफ. सी. आई की ट्रकों का आवाजाही शाम से ही हो जाता है जिसके कारण जाम और दुर्घटना होती है ।
वही रात के अंधेरे का मौके का फायदा उठाकर असामाजिक तत्वों ने सरकारी चावल की बोरियों को चोरी कर आधा ट्रक चावल की चोरी भी कर ली । पुलिस के द्वारा चोरी किए जा रहे चावल को ले जा रहे लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है ।
