निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र में तीन साइबर अपराधी मुंबई पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। तीनों साइबर अपराधियों ने कुरियर सर्विस के नाम पर मुंबई के शख्स से साइबर ठगी की थी। करमाटांड़ के कुरवा गांव से तीनों साइबर अपराधी पकड़े गए। बताते चलें कि साइबर अपराधियों की तलाश में महाराष्ट्र मुंबई की कांदिवली थाना की पुलिस जामताड़ा पहुंची थी। मुंबई पुलिस ने जामताड़ा पुलिस के सहयोग से करमाटांड़ थाना क्षेत्र के कुरवा गांव में छापेमारी की। जहां से तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं। पकड़े गए साइबर अपराधियों में गुलजार, शहीद और सरफराज शामिल हैं। बताया जाता है कि पुलिस ने जो 13 मोबाइल फोन बरामद किया है उसका उपयोग साइबर अपराधी ठगी के लिए करते थे।

बताते चलें कि मुंबई के कांदिवली थाना में है 1.77 लाख की ठगी मामले में बीते 18 अप्रैल 2023 को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मुंबई पुलिस की टीम ने बताया कि कांदिवली थाना में कांड संख्या 243/ 23 भादवि की धारा 420 और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। अपराध के जांच के क्रम में अपराधियों का लोकेशन जामताड़ा मिला। मोबाइल लोकेशन के आधार पर तीनों साइबर अपराधी पकड़े गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *