धनबाद । कोलायंचल में कोयला मजदूरों की आवाज बुलंद करने के लिए झरिया के पुर्व विधायक स्वर्गीय सूर्यदेव सिंह के द्वारा जनता मजदूर संघ की स्थापना किया था ताकि मजदूरों के हक की आवाज उठाया जा सके लेकिन अब पूर्व विधायक सूर्यदय सिंह के परिवार सिंह मेंशन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है पहले से ही जनता मजदूर संघ दो गुट में चल रहा था अब फिर से एक नया संगठन पूर्व विधायक संजीव सिंह और भाजपा नेत्री रागिनी सिंह द्वारा जनता श्रमिक संघ के नाम से नया मजदूर संगठन बनाया गया है
जनता मजदूर संघ संजूक्त महामंत्री संजीव सिंह के छोटे भाई मनीष सिंह है और अब परिवार के ही सदस्य संजीव सिंह द्वारा दूसरा संगठन बनाए जाने के बाद धनबाद में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है क्या भाई भाई में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा आज नए श्रमिक संगठन की घोषणा किया जिसमे महामंत्री पूर्व विधायक संजीव सिंह और संयुक्त महामंत्री अभिषेक सिंह और भाजपा नेत्री रागिनी सिंह को संरक्षक बनाया गया है । संयुक्त महामंत्री अभिषेक सिंह ने कहा मजदूरों के हक की आवाज उठाने के लिए नया संगठन बनाया गया है और मजदुरो की हित में संगठन हर संभव काम करेगी ।
