महेश कुमार
झरिया । झरिया थाना क्षेत्र के बोरापट्टी निवासी बोरा कारोबारी राम आशीष साव की संदिग्ध स्थिति में छत से गिरकर मौत हो गई । घटना के संबंध में बताया जाता है कि जटा शंकर गुप्ता बिल्डिंग में मकान मालिक और किराएदार के बीच लड़ाई में किराएदार रामाशीष साव (54) की मौत संदिग्ध परिस्थिति में छत से गिरकर हो गई। मृतक के पत्नी व पुत्री जुली ने मकान मालिक एवं पुलिस पर आरोप लगा रहे है। कहा की शुक्रवार को मकान मालिक द्वारा पुलिस को घर में बुलाया गया था। पुलिस जब घर पहुंची पुलिस को देख कर पिता जी डर के मारे छत में छुपने चला गए थे। जब पुलिस वापस लौट गई। थोड़ी देर के बाद देखा कि दूसरे छत पर पिता रामाशीष साव गिरा हुआ है।
आनन-फानन में किसी तरह से उसे उठाकर झरिया के एक नर्सिंग होम ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो चुकी थी। वही मकान मालिक की पुत्री और मकान मालिक की पत्नी ने कहा कि घर काफी जर्जर है। एक ही बाथरूम है जहां बेटी और हम लोग बाथरूम जाते हैं। किराएदार के पुत्र रोजाना बेटी के साथ छेड़खानी करता है। जब भी विरोध करते हैं तो गंदी गंदी गाली देता है। शुक्रवार को भी किराएदार के पुत्र और परिजन बेटी के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे थे। जिसके बाद हम लोगों ने 100 नंबर कॉल करके पुलिस को बुलाया। पुलिस के सामने ही ये लोग लड़ने लगे। उसके बाद पुलिस डांट फटकार कर वापस लौट गए। झरिया इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 100 नंबर पर कॉल कर एक महिला ने रोते हुए शिकायत किया था। पुलिस जांच में गई थी। पुलिस जब घर पहुंची तो दोनों ही पक्ष पुलिस के सामने लड़ाई करने लगे। पुलिस दोनों को समझाकर वापस लौट गए। अभी तक किसी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं दिया है। शिकायत के बाद पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी
