महेश कुमार

झरिया । धनसार थाना क्षेत्र में बेरा भुभकी ताड़ी दुकान के समीर एक बीसीसीएल कर्मी का शव बरामद हुआ । घटना के संबंध में बताया जाता है कि भुभकी ताड़ी दुकान के पास अज्ञात अपराधियों ने बीसीसीएल कर्मी की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए SNMMCH भेज दिया है। परिजनों का कहना है कि 45 वर्षीय बीसीसीएल कर्मी निमाई रवानी को पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या की गई है। लोगों का कहना है कि शाम पांच बजे उनकी नजर शव पर पड़ी। जिसके बाद खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। सूचना पाकर धनसार थाना प्रभारी राजदेव सिंह दल-बल के साथ पहुंच कर मामले की छानबीन में जूट गए। वहीं रात मे धनबाद डीएसपी अरबिंद बिंहा भी घटनास्थल पर जाकर मामले की तहकीकात की। पुलिस ने मृतक का बाइक और उसका मोबाइल भी बरामद कर लिया है।

इधर मृतक के आश्रित व युनियन नेताओं ने तत्काल नियोजन की मांग को लेकर अड़ गए। परिजन का कहना था कि जबतक आश्रित को नियोजन नहीं मिल जाता है, तबतक शव को उठने नहीं दिया जाएगा। हंगामा के बाद दोबारी कोलियरी के प्रबंधक संजीव कश्यप घटनास्थल पहुंचे।उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी बीसीसीएल के वरीय पदाधिकारी को दे दी गई है।मृतक के आश्रित को नियोजन दिया जाएगा।

बता दे कि मृतक निमाई धोखरा कहालडीह का रहनेवाला था। वह पत्नी उषा देवी, दिव्यांग पुत्र विकास कुमार व पुत्री बाबी कुमारी के साथ रहता था। वह बस्ताकोला एरिया नौ के दोबारी कोलियरी मे जेनरल मजदूर के पद पर कार्यरत था।
मृतक की पत्नी उषा ने बताया कि उसकी ड्यूटी सुबह छह बजे से थी। वह ड्यूटी के लिए सुबह करीब पांच बजे घर से निकला था। जब वह ड्यूटी से शाम पांच तक घर नहीं लौटे तब वह उसकी तलाश करने घर से निकली। वह सबसे पहले आमटाल के उसके एक दोस्त शंभु बाउरी के घर पहुंची। जहां शंभू ने निमाई को फोन लगाया, तब उसका मोबाइल मे रिंग हो रहा था पर वह कॉल रिसिव नहीं कर रहा था। जिसके उपरांत वह लोग उसकी तलाश करने दोबारी कोलियरी जाने लगे। इस दौरान भुभकी के पास उसका बाइक खड़ा मिला। वहां पर भीड़ लगी हुई थी। वहां जाकर देखा तो उसके पति की हत्या पत्थर व डंडे से पीट कर की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *