ओबी डंप से काली जोड़ियां नदी का पानी रुका, पांच हजार लोग हुए प्रभावित, लोगों ने काम किया ठप
झरिया । कुजामा कोलियरी के तहत चल रहे देवप्रभा आउटसोसिंग डीजीएमएस के नियमों को ताख पर रखकर खनन कर रही है । देवप्रभा आउटसोसिंग का ओबी डंप कर लिलोरी पथरा बस्ती से लेकर लोदना जोड़िया नदी तक पहाड बना दिया है। झरिया शहर की इमारतों से कहीं ऊंचा देव प्रभा का ओबी डंप है । जानकार बताते हैं कि लिलोरी पथरा, छलछलिया धौड़ा और कुम्हार पट्टी तक बड़ी आबादी तथा मुख्य मार्ग के सटे महज 50 मीटर के समीप करीब ऊंचा ओबी का पहाड़ खड़ा कर दिया गया है. जिससे आसपास के लोगों में आक्रोश बढता ही जा रहा है । शनिवार को लोदना छलछलिया धौड़ा के लोगो ने आउटसोसिंग प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए काम ठप कर दिया।
विरोध कर रहे लोगो ने बताया कि काली जोड़ियां नदी को डंपिंग कर पानी को रोक दिया गया है. हमलोगों जोड़ियां नदी ही एक साधन ही वर्षो से इसी नदी में छठ पूजा, नहाना धोना हो रहा है. करीब पांच हजार लोग इस नदी के सहारे है। आउटसोसिंग प्रंबधन से पहले भी वार्ता हुई थी, रास्ता बंद नही किया जाएगा। लेकिन प्रंबधन अपनी मनमानी करने में लगे हुए है।
