महेश कुमार
रागिनी सिंह ने भगवान परशुराम के जन्म उत्सव पर टेका माथा, लिया आशीर्वाद, झरिया वासियों की सुख-समृद्धि की, की कामना।
झरिया । धनबाद शहर के धनसार सिद्धि विनायक विवाह स्थल से शनिवार की सुबह भगवान परशुराम जन्म महोत्सव पर भव्य जुलूस यात्रा निकाली गई ,
भगवान परशुराम जी का जन्म महोत्सव पूरे भारतवर्ष में मनाई जा रही है।
भगवान परशुराम जी का जुलूस यात्रा बस्तकोला के रास्ते कतरास मोड़ होते हुए , श्याम मंदिर पहुंची, जुलूस यात्रा में बीजेपी की ओर से झरिया नेत्री शह कार्यकारिणी समिति सदस्य श्रीमती रागनी सिंह , धनबाद सांसद पशुपति नाथ सिंह, धनबाद विधायक राज सिन्हा , बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो, समेत सैकड़ों समर्थक यात्रा में शामिल हुऐ, भगवान परशुराम जी के जन्म महोत्सव में हजारों भक्त, महिला – पुरुष, – युवा, बच्चे, युतियां, जुलूस यात्रा में शामिल हुए , नजारा देखने लायक था, सभी के होठों पर भगवान परशुराम के जयकारे गूंज रहे थे, रथ ,ढोल नगाड़े, और भगवान परशुराम के जयकारों से पूरा कोयलांचल परशुराम मय हो गया,
मान्यता है कि
भगवान विष्णु के सभी दस अवतारों में छठें अवतार माने गए भगवान परशुराम की जंयती भी मनाई जाती है वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। भगवान परशुराम महर्षि जमदग्नि और रेणुका की संतान हैं। हिंदू मान्यताओं के अनुसार भगवान परशुराम का प्राकट्य काल प्रदोष काल में हुआ था और ये 8 चिरंजीवी पुरुषों में एक हैं। ऐसी मान्यता है कि भगवान परशुराम आज भी इस धरती पर मौजूद हैं। परशुराम जयंती और अक्षय तृतीया पर किया गया दान-पुण्य कभी क्षय नहीं होता। अक्षय तृतीया के दिन जन्म लेने के कारण ही भगवान परशुराम की शक्ति भी अक्षय थी। 8 चिरंजीवियों में भगवान परशुराम समेत महर्षि वेदव्यास, अश्वत्थामा, राजा बलि, हनुमान, विभीषण, कृपाचार्य और ऋषि मार्कंडेय हैं
रागिनी सिंह ने भगवान परशुराम के जन्म उत्सव पर टेका माथा, लिया आशीर्वाद , झरिया वासियों की सुख-समृद्धि की, की कामना।
बीजेपी कार्यकारिणी समिति सदस्य श्रीमती रागनी सिंह ने भगवान परशुराम के समक्ष माथा टेका और आशीर्वाद लिया। उन्होंने बताया कि भगवान परशुराम जी भगवान विष्णु के सभी दस अवतारों में छठें अवतार है
भगवान परशुराम का प्राकट्य काल प्रदोष काल में हुआ था और ये 8 चिरंजीवी पुरुषों में एक हैं।
भगवान झरिया वासियों को सुख शांति और समृद्धि की प्रदान करें ।
