भगतडीह । बस्ताकोला माझी बस्ती हनुमान मंदिर के समीप जनता मजदूर संघ के बैनर तले शुक्रवार को आम सभा का आयोजन किया गया, जहां आम लोगो ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, जनता मजदूर संघ के नेता शंकर कुमार ने प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए, गुरुवार को हुए बैठक के बाद परियोजना पदाधिकारी हरकत में आए और ग्रामीणों के बस्ती पहुंच लोगों को बरगलाने का काम किया, यहां बिजली पानी और रोजगार की समस्या लगातार बनी हुई, परियोजना में नए आउटसोर्सिंग आने से लोगों में रोजगार की नई उम्मीद है और ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े हैं । बिना उचित मुआवजा लिए नहीं हटेंगे । मौके पर धनसार शाखा अध्यक्ष शंकर कुमार शाखा सचिव जीते शर्मा,प्रेम गोप , राहुल, शंकर कुमार, रेखा देवी, बबिता देवी, रीता देवी, अनिता देवी आदि थे।
