नहीं थम रहा बस्ताकोला परियोजना कोल डंप और माइंस से कोयला चोरी,
भगतडीह । बस्ताकोला परियोजना कोल डंप और माइंस में दर्जनों कोयला चोर उतरकर बड़े पैमाने पर कोयला चोरी करते है, जिसको लेकर धनसार थाना क्षेत्र के चांदमारी हल्दीपट्टी में गुरुवार की देर रात लगभग 1 बजे कोयला चोरी में वर्चस्व और कोयला उठाओ को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई । सूत्रों के अनुसार मारपीट के दौरान गोली चालान की भी घटना घटी है । जानकारी के अनुसार कोयला चोर माइंस में घुसकर कोयला उठा ले जाते हैं, जिसे आसपास के क्षेत्रों में भंडारण किया जाता है और रात के अंधेरों में बड़े वाहन, हाईवा पिकअप आदि, से गोविंदपुर बलियापुर और बंगाल भेज दिया जाता है, बताते है की कोयला उठाव को लेकर पूर्व में भी कई बार बम गोलियां चल चुकी है।
देर रात गोलीबारी की घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय व्याप्त है, बीसीसीएल प्रबंधन अदि माइंस के अंदर से कोयला चोरी पर लगाम नहीं लगा पाती है तो आने वाले दिनो में बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता । जिला प्रशासन विक्ट्री कोलियरी, चांदमारी, बेड़ा आदि क्षेत्र में कई बार छापेमारी कर सैकड़ों टन कोयला जब्त कर चुकी है, पर कोयला चोर बाज नहीं आ रहे है यहां कोयला चोरों का दो से तीन सिंडिकेट एक्टिव है, जिसमें 50 से 60 लोग काम कर रहे हैं, पूर्व में भी झरिया थाना में कोयला चोरो के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।
हाल के दिनों में जिला प्रशासन के आदेशानुसार बीसीसीएल अधिकारियों और कई थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर कोयला चोरी रोकने को लेकर मीटिंग की गई थी, जिला प्रशासन के आदेश के बाद भी इस क्षेत्र से कोयला चोरी नहीं रुक रहा है। यहां कई सफेदपोश के संरक्षण में कोयला चोरों द्वारा कोयला उठाओ का कार्य निरंतर जारी है जो चिंता का विषय बना हुआ है। सूत्रों की माने तो बिना बीसीसीएल अधिकारी, आउटसोर्सिंग अधिकारी, सीआईएसएफ, स्थानीय थाना की पुलिस की मिली भगत से कोयला चोरी करना असंभव है।
वही मामले को लेकर धनसार थाना प्रभारी राजदेव सिंह का कहना है कि गोली चलान व मारपीट की घटना नही हुई है । किसी शरारती तत्वों ने मारपीट और गोली चलने की अफवाह फैलाया है।
