महेश कुमार

झरिया । धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या 43 के पूर्व पार्षद आयशा खातून उर्फ बानो की मृत्यु बीमारी के कारण धनबाद अस्पताल में शुक्रवार की सुबह हो गई हैं।मृत्यु की सूचना मिलते ही क्षेत्र में पूरी तरह मातम छा गया है,दोपहर में नमाज के बाद उनकी मिट्टी मंजिल होरलाडीह कब्रिस्तान में किया जायेगा। स्थानीय लोगों का कहना है की मरहूम आयशा अपने क्षेत्र में काफी लोक प्रिय थीं। वह समाजिक समरसता का मिसाइल पेश करते हुए हिन्दू मुश्किल दोनों समुदाय में काफी लोकप्रिय थीं।

परिवार के लोगो का कहना है की आयशा लंबे समय से सुगर की बीमारी से ग्रसित थीं गुरुवार की रात में अचानक ही उल्टी होने लगा तो झरिया के एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए ले जाया गया। चिकित्सकों ने गम्भीर स्थति को देखते हुए धनबाद भेज दिया, जहा उनकी इलाज के दौरान मैत हो गई है । परिवार के लोग ईद की तैयारी कर रखी थी, मातम में बदल गया। आयशा के पति स्वर्गीय शमशुद्दीन वारसी का पहले ही मृत्यु हो चुका है। उन्होंने अपने पीछे दो पुत्र वारिस एवम शेरअली हैं दो पुत्री शमा परवीन जिनकी शादी हो गई हैं, वहीं छोटी पुत्री जन्नत फिरदोस की शादी नही हुई हैं छोड़ गयीं है। परिवार के लोगों पर दुखो का पहाड़ टूट गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *