महेश कुमार

झरिया । नगर निगम द्वारा झरिया शहर के प्रमुख सड़कों पर जमी कोल्डस्ट की सफाई को लेकर स्वीपिंग मशीन 19 अप्रैल से कार्य पर लगाया गया था। स्थानीय लोगों में इस कार्य को लेकर खुशी का माहौल था। लेकिन एक दिन बाद ही उक्त कार्य पर ग्रहण लग गया। जिसको लेकर शुक्रवार 21 अप्रैल की शाम भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागनी सिंह समेत भाजपा के कई नेता व कार्यकर्ताओं ने झरिया धनबाद मुख्य मार्ग पुराना आर एस पी कॉलेज के समीप जोरदार विरोध किया। भाजपा नेत्री रागनी सिंह ने कहा कि ग्रामीण एकता मंच के अध्यक्ष रंजीत सिंह द्वारा झारखंड हाईकोर्ट मे जनहित याचिका दायर कर बीसीसीएल के लापरवाही से झरिया को प्रदूषित करने का मामला उठाया था। जिसके भय से बीसीसीएल व नगर निगम द्वारा स्वीपिंग मशीन को कार्य पर लगाया गया था।

भाजपा के साथ साथ स्थानीय लोगों ने निगम के इस पहल का स्वागत किया था। लेकिन सत्ता पक्ष व निगम के कुछ भ्रस्ट अधिकारियों को यह बात पसंद नही आई । स्थानीय लोगों ने बताया कि कल जब स्वीपिंग मसीन से कार्य कराया जा रहा था तो निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को डराया , धमकाया गया साथ ही गाली गलौच कर भगा दिया गया। श्रीमती सिंह ने कहा कि आखिर झरिया वासियों को प्रदूषण से राहत मिले इस से किसे तकलीफ हो रही है। राजापुर से निकलने वाले कोयला लोड वाहनों से भगतडीह मोड़ से लेकर शिमलाबहाल पुल तक कोयले के डस्ट से राहगीरों के साथ साथ स्थानीय लोगों का जीना मुश्किल हो गया है. इस रोड से कोयला लोड हाइवा व ट्रकों दिन-रात सरपट दौड़ते देखे जाते हैं वाहनों के चलने से उड़ती धूल (कोयला मिली) लोगों के स्वास्थ्य पर असर डाल रही है।

अगर नगर निगम इस संबंध में कदम नही उठता है तो भारतीय जनता पार्टी के नेता व कार्यकर्ता धनबाद नगर निगम के खिलाफ जोरदार आंदोलन को बाध्य होंगे। मोके पर मुख्य रूप से अखिलेश सिंह, अमर सिंह, संतोष शर्मा, पिंकू चौबे, रंजीत रवानी, दिलीप भारती, बप्पी बावरी, शंकर कुमार, रघु राम, प्रेम गोप समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *