महेश कुमार
भगतडीह । बीसीसीएल एरिया छः विश्वकर्मा परियोजना के विस्तारीकरण को लेकर गुरुवार को बस्ताकोला मांझी बस्ती मंदीर के समीप जनता मजदूर संघ कुंती गुट के ओर से बैठक की गई, बैठक का संचालन जनता मजदूर संघ के अमर सिंह कर रहे थे, बैठक की अध्यक्षता भाजपा कार्यकारिणी सदस्य रागिनी सिंह ने किया। इस दौरान रागिनी सिंह ने बैठक में स्थानी लोगो और महिलाओं की समस्या को सुना, बैठक में रागिनी सिंह ने बताया कि बीसीसीएल प्रबंधन , स्थानीय लोगो के साथ मनमाना रवैया अपना रही है, बिना वार्ता के घर खाली कराने का नोटिस चिपकाया गया, पानी, बिजली का कनेक्शन काट दिया गया। प्रबंधन सता के दवाब में ऐसा कर रहा है, जो सरासर गलत है पहले स्थान लोगों को नए परियोजना में रोजगार दे, मुआवजा दे, और रहने के लिए मकान की व्यवस्था करें, यहां कोई बर्ता प्रबंधन सत्ता के दवाब में काम कर है।
प्रबंधन मनमाना रवैया अपना रहा है जो गलत है, सरासर गलत है जनता मजदूर संघ इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी । अगर प्रबंधन हम सभी की बातों को नहीं मानते हैं तो जनता मजदूर संघ के बैनर तले पुरजोर विरोध किया जाए । बैठक में मुख्य रूप से, शंकर रवानी, जीते शर्मा, प्रेम गोप, चिंटू, हरिशंकर तिवारी,प्रदीप शर्मा,दीपक सिंह , संतोष , रुपेश समेत स्थानीय सैकड़ों महिला पुरुष व जनता मजदूर संघ के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
