बलियापुर । बुधवार की देर शाम बलियापुर थाना अंतर्गत कर्माटांड़ में लगे भोक्ता मेला में चार्ट – गुपचुप खाने से लगभग 150 बच्चे बीमार हो गए हैं, जिसमें खुद की स्थिति गंभीर बताई जा रही है । घटना के बाद से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई । घटना के संबंध में बताया जाता है कि जिसमें चाट- छोले आइसक्रीम जैसी खाद्य पदार्थों को खाने से दर्जनों बच्चे व महिलाएं की स्थिति बिगड़ गयी। सभी फूड प्वाइजनिंग का शिकार बन गए। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल लाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। वही अस्पताल में भी कई बच्चे की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है।

घटना के संबंध में प्रभावित बच्चों के अभिभावकों ने बताया कि कर्माटांड़ में भोक्ता मेला का आयोजन चल जा रहा है। जहां कई तरह के स्टाल लगे हुए हैं। जिसमें आइसक्रीम, छोला व चाट जैसी सामग्री भी बिक रही थी। बच्चों ने मेला घूमने के दौरान दुकानों से चाट, आइसक्रीम व छोले जैसे वस्तुओं का सेवन किया था। वही देखते ही देखते दर्जनों बच्चों व महिलाओं की तबीयत बिगड़ने लगी। स्थानीय युवकों ने तत्परता दिखाते हुए वहां उपलब्ध वाहनों से आनन-फानन में प्रभावितों को SNMMCH भेजा। जहां उनका इलाज चल रहा है। जबकि खबर लिखे जाने तक प्रभावित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में यह बता पाना मुश्किल हो रहा है कि विषाक्त भोजन खाने से प्रभावित लोगों की वास्तविक संख्या क्या है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *