भगतडीह । राजपुर परियोजना सव स्टेसन गोदाम मे मंगलवार की देर रात्री नकाबपोश अपराधियों ने सुरक्षा कर्मियों को बंधक बना करीब 70 हजार की संपत्ति लूट लिया.अपराधियों का दल सबसे पहले सबस्टेशन गोदाम पहुंचे. मुख्य गेट पर लगे ताला को काटकर अंदर प्रवेश किया. सव स्टेशन के अंदर रखे बक्सा, अलमीरा पर लगे करीब आधा दर्जन ताला को तोड़ दिया. घटना की भनक जब सुरक्षा में तैनात बीसीसीएल के आंतरिक सुरक्षा कर्मियों पवन राम, सूरज देशवाली व मनीष कुमार को लगी तो वह सभी सव स्टेशन के अंदर जायजा लेने पहुंचे. अपराधियों ने उन्हें घेर कर हथियार के बल पर बंधक बना लिया. इस दौरान अपराधियों ने चेतावनी दिया कि अगर शोर मचाने का प्रयास किया तो जान से हाथ धोना पड़ेगा. सुरक्षाकर्मियों के मोबाइल फोन को भी छीन लिया.

करीब एक घंटे तक सब स्टेशन में लूटपाट कर अपराधियों का दल आराम से चलते बने. वापस जाने के क्रम में लुटेरों के दल ने सुरक्षाकर्मियों का मोबाइल वापस कर दिया. घटना की सूचना पाकर प्रबंधक अनिल कुमार के नेतृत्व में कर्मियों ने लूटे गए सामानों की सूची बनाने में जुट गए. प्रबंधक अनिल कुमार ने कहा कि सूची बनने के बाद ही लूटे गए संपत्ति का आकलन किया जा सकता है. कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई जाएगी. घटना के बाद से परियोजना में कार्यरत कर्मियों में भय का माहौल है. इससे पूर्व भी कई बार अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *