बाघमारा विधायक ,नगर निगम अधिकारी और स्थानीय लोग ने एक बैठक कर आगामी चुनाव में वोट बहिष्कार का निर्णय लिया।
कतरास । कतरास अंचल के निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 6 कें सिजुआ स्टेडियम के 2 नंबर के लोग नाली में गंदगी का अंबार लगने और बदबूदार गंध से तरह तरह की बीमारी झेल रहे। स्थानीय लोग ने बाघमारा बिधायक ,मंडल अध्यक्ष सहित नगर निगम के अधिकारियों से गुहार लगाते लगाते थक चुके है इसके बाद मीडिया के समक्ष उपस्थित होकर बताया कि वर्षों से नाली का सफाई नहीं हो पा रहा है, कई बार जनप्रतिनिधि व नगर निगम कार्यालयों का चक्कर लगाएं लेकिन निराश ही हुए है ,आए दिन सुनने को मिल रहा है कि कोरोना जैसे घातक बीमारी का प्रकोप आ सकता है, जिससे हम बस्ती के लोग काफी घबराए हुए हैं ,अगर सफाई नहीं रहा तो कोरोना जैसे घातक बीमारी से गांव वाले चपेट में आकर मारे जाएंगे ।
अगर बस्ती में नाले का सफाई नहीं हुआ तो आने वाले चुनाव में हम लोग चुनाव का बहिष्कार करेंगे ,इतना ही नहीं जो भी जनप्रतिनिधि इस गांव में कदम रखेंगे , उस कदम को रोकने का काम करेंगे।इस जगह पर करीब हजारों लोग की आबादी है।समय पर यदि समस्या का हल नही निकलती है तो किसी भी घातक बीमारी के चपेट में आने से नही रोका जा सकता है। मौके पर श्रीया भुइयां, मंगल भुईयां, मीना देवी, मालती देवी ,गीता देवी, रेशमी देवी , सबिता देवी ,कर्मी देवी,कुंती देवी पावे देवी सीम देवी, कौशल्या देवी, मुन्ना पासवान, मंगल भुइयां, कैलाश साव, करकू भुइयां, सुरेश भुइयां आदी लोग मौजूद थे।
