भगतडीह । झरिया बस्ताकोला एरिया ऑफिस से लेकर कतरास मोड़ होते हुए शिमलाबहाल पुल तक कि मुख्य सड़क पर जानलेवा वायु प्रदूषण फैला हुआ है। लगातार इस समस्या के विषय मे धनबाद नगर निगम एवम बीसीसीएल प्रबंधन दोनो को आवगत कराया जाता रहा पर दोनो विभागों में से किसी विभाग ने सड़को की सफाई का कोई प्रयास नही किया। मजबूरन प्रदूषण के खिलाफ हाई कोर्ट में जनहित दायर करने वाले रणजीत सिंह से मिलकर इस समस्या पर पत्राचार नगर निगम एवं बीसीसीएल को किया गया और पत्र में यह कहा गया कि अगर आप सफाई नही कराएंगे तो अगली सुनवाई पर इस विषय से हाई कोर्ट को अवगत कराया जाएगा। परिणाम स्वरूप 6 महीने बाद बुधवार को रोड स्वीपिंग मशीन झरिया मुख्य सड़क की सफाई करने को आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *