कतरास । गजलीटांड के पुराने शिव मंदिर के पास अवैध धंधेबाजों द्वारा कतरी नदी किनारे अवैध खनन कर पुनः गजलीटांड घटना की पूर्णवृति से बचाने के लिये स्थानीय एक समाजसेवी ने सी आई एस एफ डी आई जी,धनबाद उपायुक्त, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, एस एस पी, ग्रामीण एस पी ,बाघमारा डी एस पी,कतरास महाप्रबन्धक, परियोजना पदाधिकारी सहित सम्बंधित सभी अधिकारियों को वाटसअप से फ़ोटो व लोकेशन भेज कर गजलीटांड के एक समाजसेवी ने शिकायत कर उक्त अवैध उत्खनन सह डिपो के संचालन पर रोक लगाने की मांग की है। सनद रहे की 26 सितंबर 1995 में कतरी नदी का पानी गजली टांड खदान में प्रवेश करने से 64 कोयला मजदूर जल समाधी ले चुके है। सूत्रों ने बताया कि स्थानीय पुलिस व सी आई एस एफ के मिलीभगत से अवैध खनन किया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *